Rajasthan School Bus Accident: राजस्थान के बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस-डंपर की भिड़ंत में प्रिंसिपल और एक छात्रा की मौत, कई जख्मी- Video
राजस्थान के बाड़मेर में स्कूल बस और डंपर के बीच भिडंत हुई. जिसमें प्रिंसिपल और एक छात्रा की मौत हुई है. अतिरिक्त जिला कलक्टर समां ने बताया कि 3 बच्चियों की स्थिति गंभीर है, उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है.
Rajasthan School Bus Accident: राजस्थान के बाड़मेर में रामसर थाना क्षेत्र के सेहलाऊ गांव में स्कूल बस और डंपर के बीच भिडंत हुई. जिसमें दो प्रिंसिपल और एक छात्रा की मौत हुई है. हादसे को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर अंजुम ताहिर समां (Anjum Tahir Samma) ने बताया कि एक स्कूल के बच्चे और स्टाफ रानीवाड़ा में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे तो सेहलाऊ क्षेत्र के पास डंपर के साथ हादसा हुआ. हादसे के बाद गागरिया अस्पताल में कुल 9 लोगों को भर्ती कराया गया. सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है. कुछ बच्चियों को चौहटन अस्पताल ले जाया गया.
अतिरिक्त जिला कलक्टर समां ने बताया कि हादसे में स्कूल के प्रिंसिपल और एक बच्ची की मृत्यु हुई है. 3 बच्चियों की स्थिति गंभीर है, उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल की बस की डंपर से भिडंत हुई और उसकी वजह से यह हादसा हुआ.
Video:
#WATCH | Rajasthan: One dead, several students injured in a collision between a school bus and dumper in Sahlau village of Barmer
Additional District Collector, Anjum Tahir Samma says, "According to the initial information, girl students and the staff of Model School Detani went… pic.twitter.com/XLbEDv7Mr7
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

