देश

PM Modi- CM Ashok Gehlot Jugalbandi: एक ही मंच पर दो दिग्गज, CM अशोक गहलोत ने थपथपाई अपनी पीठ तो पीएम ने लगाई कांग्रेस की क्लास, देखें वीडियो

पीएम मोदी राजस्थान के दौरे पर हैं. इस दौरान स्टेज पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत एक साथ नजर आये. गहलोत ने जहां अपने विकास कार्यों को लेकर अपनी पीठ थपथपाई वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस को कोसा.

PM Modi- CM Ashok Gehlot Jugalbandi: एक ही मंच पर दो दिग्गज, CM अशोक गहलोत ने थपथपाई अपनी पीठ तो पीएम ने लगाई कांग्रेस की क्लास, देखें वीडियो
PM Modi- CM Ashok Gehlot

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर हैं. राजस्थान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. इस दौरान स्टेज पर राजस्थान के सीएम अशोल गहलोत भी थे. मंच से जहां सीएम गहलोत ने राज्य में किये गए अपने विकास कार्यों को लेकर अपनी पीठ थपथपाई. सीएम अशोल गहलोत ने कहा कि हमारी कोशिश के चलते हमारा प्रदेश विकास को लेकर दूसरे नंबर पर आया है. वहीं पीएम मोदी कांग्रेस को कोसते नजर आये. पीएम मोदी ने कहा कि अगर राज्य में पहले पर्याप्त मेडिकल कॉलेज बन जाते तो हमें डॉक्टरों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता. प्रधानमंत्री ने इशारों की इशारों में कांग्रेस पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि हर घर को पानी मिलता तो हमें 3.5 लाख करोड़ रुपये का जल जीवन मिशन शुरू नहीं करना पड़ता. नकारात्मक लोगों के पास दूरदृष्टि नहीं होती और वे अपने राजनीतिक हितों से परे नहीं सोच सकते.

Video:

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).