Jodhpur Violence: ईद से पहले जोधपुर में बवाल, लाठीचार्ज-इंटरनेट बंद, CM ने की शांति बनाए रखने की अपील
राजस्थान के जोधपुर में झंडा-लाउडस्पीकर को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. वहीं पूरे जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है.
Jodhpur Violence, राजस्थान: जोधपुर शहर के जालोरी गेट चौराहा (JALORI GATE CIRCLE) पर ईद की पूर्व संध्या पर भारी बवाल हुआ. उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के भी गोले छोड़ने पड़े. पूरे जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. संवदेनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा "जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें."
जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2022
क्या है मामला
दरअसल जोधपुर में इन दिनों तीन दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव चल रहा है. उसी कड़ी में जोधपुर के जालौरी गेट चौराहे पर स्वर्गीय बालमुकंद की बिस्सा के चौराहे पर भगवा ध्वज फहराए गए थे, जिसका विरोध हुआ. इसके अलावा ईद की नमाज को लेकर चौराहे तक लाउडस्पीकर लगाने को लेकर नाराज लोगों का हुजूम जमा हो गया.
इस दौरान नारेबाजी करते हुए झंडे-बैनर तो हटा लिए गए. लेकिन इसके बाद उपद्रव शुरू हो गया. विवाद के दौरान चौराहे पर कई गाड़ियों के कांच फोड़ दिए गए. फिर पथराव हुआ. भीड़ ने लगाए लाउडस्पीकर को उतार दिया. उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.
राजस्थान: जोधपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। pic.twitter.com/4SG9JbPwZZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2022
उच्च अधिकारी के आदेश के उदय मंदिर थाना अधिकारी अमित सिहाग ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस ने पत्रकारों पर भी लाठियां भांजी. जिसमें एक पत्रकार घायल हो गया.
घटना के बाद सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास और महापौर वनीता सेठ के साथ ही हिंदू संगठन, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये. वही मुस्लिम लोगों से अपने घरों और मोहल्ले की मस्जिद में ही नमाज पढ़ने का आग्रह किया गया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 07:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

