देश

HC On Gehlot Judiciary Statement: ज्यूडिशियरी पर दिए बयान पर सीएम गहलोत को राजस्थान हाईकोर्ट का नोटिस, 3 हफ्ते में मांगा जवाब

जस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, जो बहुत चिंता की बात है. उनके इस बयान को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है

HC On Gehlot Judiciary Statement: ज्यूडिशियरी पर दिए बयान पर सीएम गहलोत को राजस्थान हाईकोर्ट का नोटिस, 3 हफ्ते में मांगा जवाब
Photo Credits ANI

Rajasthan HC  On Gehlot Judiciary Statement: सीएम अशोक गहलोत के ज्यूडिशियरी पर दिए गए बयान पर राजस्थान हाईकोर्ट ने नोटिस कर तीन हप्ते में जवाब मांगा है. हाईकोर्ट ने कहा कि जो बयान गहलोत ने दिया है वह प्रथम दृष्टया न्यायालयों को बदनाम करने वाला लग रहा, क्योंकि यह किसी विशेष मामले या मामलों की कैटेगरी के संदर्भ में नहीं है बल्कि न्यायापालिका के खिलाफ सामान्य प्रकृति का है. दरअसल गहलोत ने अपने बयान में कहा था कि "आज न्यायपालिका में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है. कई वकील जो लिखकर देते हैं, वही फैसला आता है.न्यायपालिका के अंदर क्या हो रहा है? स्थिति गंभीर है और देशवासियों को इस बारे में सोचना चाहिए.

वहीं आगे अपने बयान में गहलोत  ने कहा था कि "मैंने कई नामों की सिफारिश भी की है, जो जज बन गए, लेकिन मैंने बाद में उनसे संपर्क नहीं किया. मैंने न्यायपालिका, आरपीएससी (राजस्थान लोक सेवा आयोग), या एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) में कभी हस्तक्षेप नहीं किया.मैंने अपने जीवन में इन संस्थानों के मामलों में कभी भी हस्तक्षेप नहीं किया है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2023 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).