Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी सदस्यता रद्द होने पर उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार ने साधा निशाना, कहा- यह सीधा लोकतंत्र की हत्या है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब लोकसभा के सदस्य नहीं रहे. लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को उन्हें अयोग्य करार दे दिया. इसको लेकर हर तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में इसे सीधा तौर पर लोकतंत्र की हत्या बताया है.
Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब लोकसभा के सदस्य नहीं रहे. लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को उन्हें अयोग्य करार दे दिया. इसको लेकर हर तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है. चोर कहना हमारे देश में एक अपराध हो गया है. चोर और लुटेरे अभी भी आज़ाद हैं और राहुल गांधी को सजा मिल गई. यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है. वहीं आगे उद्धव ने कहा कि सभी सरकारी तंत्र दबाव में हैं. यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है. लड़ाई को ही दिशा देनी है.
वहीं उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे प्रतिशोधात्मक और शर्मनाक कार्यवाही बताया है. सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ प्रतिशोधात्मक और शर्मनाक कार्रवाई. उन्होंने कहा कि यह अयोग्यता एक बार फिर साबित करती है कि हम बंदी लोकतंत्र के दौर में जी रहे हैं.
Tweet:
#RahulGandhi's candidacy has been cancelled. Calling a thief, a thief has become a crime in our country. Thieves & looters are still free & Rahul Gandhi was punished. This is a direct murder of democracy. All govt systems are under pressure. This is the beginning of the end of… pic.twitter.com/uubBUmsqeY
— ANI (@ANI) March 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

