Road Rage Case: रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, मेडिकल जांच के बाद जेल भेजे जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 34 साल पुराने रोड रेज मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाये जाने के बाद उन्होंने आज अपने को पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया. सरेंडर करने के बाद उनका मेडिकल जांच होगा. इसके बाद उन्हें जेल भेजा जायेगा.
Road Rage Case: सुप्रीम कोर्ट द्वारा 34 साल पुराने रोड रेज मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Congress leader Navjot Singh Sidhu) को एक साल की सजा सुनाये जाने के बाद उन्होंने आज अपने को पटियाला कोर्ट सरेंडर किया. सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला के (Media Advisor Surinder Dalla) अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपने को सरेंडर किया है. फिलहाल सिद्धू न्यायिक हिरासत में है. उनके लिए मेडिकल जांच व अन्य कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी. जिसके बाद जेल भेजा जायेगा.
इस बीच मीडिया के हवाले से खबर है. उसके अनुसार सिद्धू को घर से निकलने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने फोन किया और उनसे कहा है कि कांग्रेस आपके साथ है. आप मजबूत रहिए. हालांकि इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
Patiala, Punjab | He (Navjot Singh Sidhu) has surrendered himself before Chief Judicial Magistrate. He is under judicial custody. Medical examination and other legal procedures will be adopted: Surinder Dalla, media advisor to Congress leader Navjot Singh Sidhu pic.twitter.com/U13TDDOPju
— ANI (@ANI) May 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

