देश

Pulwama Attack: न माफ किया है, न भूलेंगे! जाबांज शहीदों को CRPF ने किया सैल्यूट

आत्मघाती आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए. इस हमले की तीसरी बरसी पर CRPF ने अपने वीर जाबांजों को याद किया. CRPF ने अपने ट्वीट में लिखा, "तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं. गर्व इतना था, कि हम देर तक रोये नहीं

Pulwama Attack: न माफ किया है, न भूलेंगे! जाबांज शहीदों को CRPF ने किया सैल्यूट
पुलवामा आतंकी हमला (Photo: ANI)

Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले को आज 3 साल पूरे हो गए हैं. 14 फरवरी का वो दिन देश कभी नहीं भूल सकता. देश की खुशियों को कैसे पाकिस्तान ने दुख और कभी न खत्म होने वाली उदासी में बदल दिया. कायराना आतंकी हमले में देश ने अपने 40 वीर जवानों को खोया.

आत्मघाती आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए. इस हमले की तीसरी बरसी पर CRPF ने अपने वीर जाबांजों को याद किया. CRPF ने अपने ट्वीट में लिखा, "तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं. गर्व इतना था, कि हम देर तक रोये नहीं. हमने माफ नहीं किया, हम कभी नहीं भूलेंगे. हम अपने उन भाइयों को सलाम करते हैं जिन्होंने 2019 में इस दिन पुलवामा में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे दी. हम उनके परिवारों के हमेशा ऋणी रहेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).