दशकों तक शिक्षा की अलख जगाने वाले पद्मश्री नंदा प्रुस्टी ने दुनिया को कहा अलविदा, PM मोदी बोले- ‘नंदा सर’ पीढ़ियों तक याद रहेंगे
हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किये गए शिक्षक नंदा प्रुस्टी (Nanda Prusty) का निधन हो गया है. वें 102 साल के थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने आज एक ट्वीट में कहा, "ओडिशा में शिक्षा की खुशियों को फैलाने के उनके प्रयासों के कारण बहुत सम्मानित "नंदा सर" को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा."
हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किये गए शिक्षक नंदा प्रुस्टी (Nanda Prusty) का निधन हो गया है. वें 102 साल के थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने आज एक ट्वीट में कहा, "ओडिशा में शिक्षा की खुशियों को फैलाने के उनके प्रयासों के कारण बहुत सम्मानित "नंदा सर" को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा."
नंदा प्रुस्टी ओडिशा के जाजपुर जिला अस्पताल में कुछ दिन पहले एडमिट कराये गए थे. उन्हें एक महीने से बुखार, खांसी और अन्य उम्र संबंधित बीमारियां थी. शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान के लिए बीते नौ नवंबर को उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था. वह केवल सातवीं कक्षा तक पढ़ें थे. लेकिन दशकों तक निरक्षरता को मिटाने के लिए ग्रामीण बच्चों और वयस्कों को मुफ्त में पढ़ाते थे.
प्रधानमंत्री @narendramodi ने श्री नंदा प्रुस्टी के निधन पर दुख व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "ओडिशा में शिक्षा की खुशियों को फैलाने के उनके प्रयासों के कारण बहुत सम्मानित "नंदा सर" को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।" pic.twitter.com/Io9eKQ9rLo
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (@PBNS_Hindi) December 7, 2021
Pained by the demise of Shri Nanda Prusty Ji. The much respected “Nanda Sir” will be remembered for generations due to his efforts to spread the joys of education in Odisha. He drew the nation’s attention and affection a few weeks ago at the Padma Awards ceremony. Om Shanti. pic.twitter.com/VUpyPWP9FP
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

