यूरोप यात्रा के अंतिम दिन पीएम मोदी भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से करेंगे मुलाकात
पीएम नरेंद्र मोदी आज डेनमार्क में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. वे अपनी 3 दिवसीय यूरोप यात्रा के अंतिम दिन फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पेरिस में मुलाकात करेंगे.
4 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज डेनमार्क में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. वे अपनी 3 दिवसीय यूरोप यात्रा के अंतिम दिन फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से पेरिस में मुलाकात करेंगे. चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने वाले वे पहले विदेशी नेता होंगे. इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद नेता, जर्मनी की यात्रा कर चांसलर से मुलाकात करते रहे हैं. मैक्रों ने भी पहली बार राष्ट्रपति बनने पर जर्मनी की यात्रा कर, इस परंपरा को बनाए रखा था, लेकिन इस बार यह पुरानी परंपरा टूट रही है.
फ्रांस में हुए चुनाव को 24 अप्रैल को दूसरी बार जीतने के बाद मैक्रों पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय नेता से भेंट करेंगे. ऐसा बताया गया है कि मोदी मात्र चार से पांच घंटों के लिए फ्रांस में रहेंगे. इस बीच वे इलीसी पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वन-टू-वन डायलॉग करते हुए डिनर पर प्रतिनिधि स्तर पर चर्चा करेंगे.
मोदी मंगलवार को कोपेनहेगन पहुंचे और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए फ्रेडरिकसन के साथ बातचीत की. प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई और कुछ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए. मोदी ने एक बयान में कहा कि उन्हें खुशी है कि विभिन्न क्षेत्रों में 'महत्वपूर्ण विकास' हुए हैं, विशेष रूप से अक्षय ऊर्जा, स्वास्थ्य, बंदरगाह, शिपिंग, सर्कुलर अर्थव्यवस्था और जल प्रबंधन में.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेनमार्क में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे अपनी 3 दिवसीय यूरोप यात्रा के अंतिम दिन फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पेरिस में मुलाकात करेंगे। pic.twitter.com/jV74VeHxcg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

