Smriti Irani On Paid Period Leave: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने क्यों किया था पेड पीरियड लीव का विरोध, इंटरव्यू में बताई ये वजह
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता नीति का विरोध किया क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि महिलाओं को इसे लेकर कार्यस्थल पर भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़े. दरअसल, कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में कहा था कि माहवारी एक 'बाधा' नहीं है.
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता नीति (Menstrual Hygiene Policy) का विरोध किया क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि महिलाओं को इसे लेकर कार्यस्थल (Workplace) पर भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़े. दरअसल, कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में कहा था कि माहवारी एक 'बाधा' नहीं है. पीरियड्स में कामकाजी महिलाओं को छुट्टी दिए जाने की मांग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, 'पीरियड्स लीव की जरूरत के लिए किसी विशेष नीति की आवश्यकता नहीं है.' न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने कहा, "जब मैंने संसद में बात की, तो मैंने अपने व्यक्तिगत अनुभव से बात की क्योंकि मैं नहीं चाहती कि अधिक से अधिक महिलाओं को परेशान किया जाए."
देखें ट्वीट-
Smriti Irani Says She Opposed Paid Period Leave Because... https://t.co/ug6aZVqBt5 pic.twitter.com/QgjRgiay6i
— NDTV (@ndtv) December 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

