Rajasthan New CM: राजस्थान में नए सीएम को लेकर हलचल तेज, जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुईं वसुंधरा राजे.. BJP आलाकमान से करेंगी मुलाकात
राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हुई है. राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता वसुंधरा राजे बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं. वसुंधरा राजे खेमे के सूत्रों ने बताया कि वह गुरुवार को बीजेपी आलाकमान से मुलाकात करेंगी.
राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हुई है. राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता वसुंधरा राजे बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं. वसुंधरा राजे खेमे के सूत्रों ने बताया कि वह गुरुवार को बीजेपी आलाकमान से मुलाकात करेंगी. यह घटनाक्रम तब हुआ जब लगभग 60 नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार और मंगलवार को वसुंधरा राजे के सिविल लाइंस स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की. बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री का नाम संसदीय बोर्ड तय करेगा और उससे पहले पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. हालांकि, विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है.
देखें वीडियो-
#WATCH | Former Rajasthan CM and BJP leader Vasundhara Raje leaves for Delhi from Jaipur airport. pic.twitter.com/SviAdgBiz5
— ANI (@ANI) December 6, 2023
दो बार की मुख्यमंत्री रहीं राजे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं. विधानसभा चुनाव के रविवार को घोषित नतीजों में भाजपा को 115 सीटों का जनादेश मिला जबकि कांग्रेस 69 सीटें हासिल की है. राज्य की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं. करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. यहां अब चुनाव पांच जनवरी को होंगे और परिणाम आठ जनवरी को घोषित किए जाएंगे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

