देश

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने बताया भीम आर्मी से गठबंधन नहीं होने की वजह, कहा- चंद्रशेखर आजाद को किसी का फोन आया..

समजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सपा से उन्होंने जो भी बात की मैंने उनकी बात मानी और रामपुर मनिहरन और गाज़ियाबाद वाली सीटें उनको दी. उन्होंने किसी से फोन पर बात करने के बाद मुझको बताया कि वह चुनाव साथ में नहीं लड़ सकते. दरअसल सपा और भीम आर्मी का गठबंधन नहीं हो सका है.

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने बताया भीम आर्मी से गठबंधन नहीं होने की वजह, कहा- चंद्रशेखर आजाद को किसी का फोन आया..
अखिलेश यादव (Photo Credits ANI)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से उन्होंने (भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद) जो भी बात की मैंने उनकी बात मानी और रामपुर मनिहरन और गाज़ियाबाद वाली सीटें उनको दी. उन्होंने किसी से फोन पर बात करने के बाद मुझको बताया कि वह चुनाव साथ में नहीं लड़ सकते.

इससे पहले आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया है. चंद्रशेखर इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मैं तो समाजवादी पार्टी के साथ नहीं जा रहा हूं. अखिलेश यादव को भी दलित नेताओं की जरूरत नहीं सिर्फ दलित वोट की जरूरत है. यह साफ हो गया कि उनका व्यवहार भी भाजपा जैसा ही है. उन्होंने कहा कि वह सामाजिक न्याय का मतलब नहीं समझते है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).