देश

Trinamool Congress: पूर्व सांसद पवन वर्मा ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी, मामता बनर्जी को सौंपा इस्तीफा

सीएम नीतीश कुमार के वापस महागठबंधन में लौटने के कारण पवन वर्मा का तृणमूल कांग्रेस छोड़ना माना जा रहा है.

Trinamool Congress: पूर्व सांसद पवन वर्मा ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी, मामता बनर्जी को सौंपा इस्तीफा

पश्चिम बंगाल: पूर्व राज्यसभा सांसद पवन के वर्मा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) से इस्तीफा दे दिया है.  पवन के. वर्मा (Pavan K. Varma) ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया.  पवन के. वर्मा ने ट्वीट किया, "ममता जी कृपया पार्टी से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. मुझे दिए गए स्नेह के लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं आपके साथ हमेशा संपर्क में बने रहने की आशा करता हूं. मैं संपर्क में रहने के लिए तत्पर हूं. आप सभी को शुभकामनाएं."

जद (यू) के पूर्व सांसद पवन वर्मा पिछले साल तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे. उन्होंने तब कहा था कि विपक्ष को मजबूत करने के लिए काम करना समय की जरूरत है. वहीं पवन वर्मा और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को 2020 में जद (यू) से उस वक्त निष्कासित कर दिया गया था, जब उन्होंने विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का खुलकर विरोध किया था.

जब पवन वर्मा और प्रशांत किशोर ने 2020 में विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून का विरोध किया था तब जद (यू) का बीजेपी से गठबंधन था, लेकिन इसी हफ्ते जद (यू) का बीजेपी से गठबंधन टूट गया है. सीएम नीतीश कुमार के वापस महागठबंधन में लौटने के कारण पवन वर्मा का तृणमूल कांग्रेस छोड़ना माना जा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).