UP के एग्जिट पोल पर प्रियंका गांधी का आया पहला रिएक्शन, कहा- हम पूरी ताकत के साथ लड़े हैं, अब देखते है रिजल्ट क्या आता है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा "हम अपनी पूरी ताकत के साथ लड़े हैं. हम इंतजार करेंगे और देखेंगे की चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं... आज हम महिला दिवस मना रहे हैं. हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं. हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है."
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा "हम अपनी पूरी ताकत के साथ लड़े हैं. हम इंतजार करेंगे और देखेंगे की चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं... आज हम महिला दिवस मना रहे हैं. हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं. हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है."
ज्ञात हो कि बीती शाम आये अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान है. सर्वे के अनुसार, बीजेपी के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव जीतने की संभावना है, जबकि आम आदमी पार्टी को पंजाब में भारी जीत की उम्मीद है. एग्जिट पोल के अनुसार, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना लेगी. जबकि समाजवादी पार्टी मजबूत तो होगी लेकिन बहुमत पाने में असफल होगी. वहीं, कांग्रेस और बसपा को दहाई के आंकड़े के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा.
हम इंतजार करेंगे और देखेंगे की चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं... आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है: एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी #UttarPradeshElections pic.twitter.com/zdR9iWywLr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

