देश

West Bengal: बीरभूम हिंसा पर बोले PM मोदी- उम्मीद है कि इस जघन्य पाप के दोषियों को सजा दिलवाएगी राज्य सरकार, जनता से की ये अपील

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसक वारदात पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा "मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार, बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को ज़रूर सजा दिलवाएगी. मैं बंगाल के लोगों से भी आग्रह करूंगा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को, ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करें."

West Bengal: बीरभूम हिंसा पर बोले PM मोदी- उम्मीद है कि इस जघन्य पाप के दोषियों को सजा दिलवाएगी राज्य सरकार, जनता से की ये अपील
पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “मैं पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं, अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार, बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को ज़रूर सजा दिलवाएगी. मैं बंगाल के लोगों से भी आग्रह करूंगा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को, ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करें. बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा, दोषियों को बचाने का लगाया आरोप, TMC ने किया पलटवार

बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पंचायत पदाधिकारी की कथित तौर पर हत्या के बाद कुछ मकानों में आग लगने से जलकर आठ लोगों की मौत होने की घटना के एक दिन बाद पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मैं राज्य को इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूँ कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वो चाहेगी भारत सरकार मुहैया करवाएगी. 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).