देश

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए मतदान, पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी ने मतदाताओं से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान में भारी संख्या में वोटरों से वोट डालने की अपील की है. उधर सीएम ममता बनर्जी ने भी चौथे चरण के लिए लोगों से अपने लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है.

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए मतदान, पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी ने मतदाताओं से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की
पीएम मोदी और ममता बनर्जी (Photo Credits: PTI)

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. पीएम मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाताओं से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की है.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पश्चिम बंगाल चुनावों के चौथे चरण की शुरुआत हुई है. आज लोगों से आग्रह है कि वे रिकॉर्ड संख्या में वोट डालें. मैं विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं.

वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर लिखा है कि मैं बंगाल में अपने भाईयों और बहनों से आग्रह करती हूं कि वे आज बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).