UP Election: पूरे देश में हिजाब बैन करने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए: BJP सांसद साक्षी महाराज
भाजपा नेता साक्षी महाराज ने उन्नाव में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. इस दौरान उन्होंने हिजाब को पूरे देश में बैन करने की मांग की.
UP Election 2022: उन्नाव (Unnao) में भाजपा सांसद साक्षी महाराज (MP Sakshi Maharaj0 ने वोट डालने के बाद हिजाब विवाद (Hijab) पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा "हिजाब मुद्दे को विपक्ष ने चुनाव में उतारा है. कर्नाटक (Karnataka) में ड्रेस के लिए नियम बनाया गया था, जिसके जवाब में लोगों ने यह विवाद पैदा किया, लेकिन मुझे लगता है, पूरे देश में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए."
साक्षी महाराज ने कहा, "प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी में जिसमें भी दम हो आने वाले 2024 में आकर मेरे सामने चुनाव लड़ लें. उन्नाव में 6 की 6 सीटें भाजपा को मिलेंगी. 2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए."
मुझे लगता है कि पूरे देश में हिज़ाब पर प्रतिबंध लगाने का क़ानून बनना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी में जिसमें भी दम हो आने वाले 2024 में आकर मेरे सामने चुनाव लड़ लें: भाजपा नेता साक्षी महाराज
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

