देश

UP Budget Live Streaming On UP Tak and News18 UP: यहां देखिए यूपी बजट का सीधा प्रसारण, इन क्षेत्रों पर योगी सरकार का है फोकस

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बुधवार यानि आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रही है, जिसका सीधा प्रसारण आप यूपी तक और न्यूज 18 यूपी के जरिए यहां देख सकते हैं.

UP Budget Live Streaming On UP Tak and News18 UP: यहां देखिए यूपी बजट का सीधा प्रसारण, इन क्षेत्रों पर योगी सरकार का है फोकस
UP Budget Live Streaming (Photo Credit : Twitter)

Uttar Pradesh Budget 2023 Live Streaming: सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार बुधवार यानि आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रही है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट प्रस्तुत कर रहें हैं. अनुमान के मुताबिक बजट का आकार सात लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है.  योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के मई माह में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 6,15,518.97 करोड़ का पहला बजट पेश किया था. इसके बाद दिसंबर में 33769.54 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया गया था.

यूपी बजट 2023 का सीधा प्रसारण आप यहां देख सकते हैं- (UP Budget Live Streaming On News18 UP)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट से पहले इसे आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताया. माना जा रहा है कि सरकार का फोकस लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी होगा. योगी सरकार की पूरी कोशिश होगी कि बजट के जरिए चुनावी समीकरण साधे जा सकें, जिससे पार्टी को यूपी में मिशन 80 साधने में मदद मिले.

UP Budget Live Streaming On UP Tak

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).