Ukraine Russia war: नवीन के शव पर BJP विधायक का बयान निंदनीय, भारतीय छात्रों का कोर्स अधूरा, अब होगा पूरा: अखिलेश यादव
यूपी में फंसे भारतीय छात्रों को वतन वापस लाने के लिए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार ने निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने उस बीजेपी नेता पर भी हमला बोला है, जिन्होंने कहा था कि "एक शव के बदले विमान से 8 लोग भारत लाए जा सकते हैं.
Ukraine Russia war, 5 मार्च: यूपी में फंसे भारतीय छात्रों (Indian Students) को वतन वापस लाने के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) सरकार ने निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने उस बीजेपी नेता पर भी हमला बोला है, जिन्होंने कहा था कि एक शव (Dead Body) के बदले विमान से 8 लोग भारत लाए जा सकते हैं. अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा "यूक्रेन में मारे गये छात्र के शव को लाने के मामले में संवेदनहीन भाजपा विधायक का ये बयान घोर निंदनीय है कि जहाज़ में जितनी जगह में एक शव आएगा उतने में आठ लोग आ सकते हैं. सरकार शव को ससम्मान लाए व स्पष्ट करे कि जिन छात्रों का कोर्स यूक्रेन में अधूरा रह गया है वो अब पूरा कैसे होगा."
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है. सैंकड़ों भारतीय छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं. यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र के शव को वापस लाए जाने के मसले पर कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने आपत्तिजनक बयान दिया था. अरविंद बेलाड ने कहा कि शव की जगह और छात्रों को लाया जा सकता है तथा एक शव के बजाय आठ लोगों को एक विमान में बैठाया जा सकता है. वहीं मृतक की मां का कहना है कि “हम अपने बेटे को जिन्दा नहीं देख पाए कम से कम शव को तो जल्द से जल्द मँगवान चाहिए.”
यूक्रेन में मारे गये छात्र के शव को लाने के मामले में संवेदनहीन भाजपा विधायक का ये बयान घोर निंदनीय है कि जहाज़ में जितनी जगह में एक शव आएगा उतने में आठ लोग आ सकते हैं।
सरकार शव को ससम्मान लाए व स्पष्ट करे कि जिन छात्रों का कोर्स यूक्रेन में अधूरा रह गया है वो अब पूरा कैसे होगा।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2022 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

