Biplab Kumar Deb Resigns: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा, नए नेता का चुनाव जल्द
त्रिपुरा से बड़ी खबर है. राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद कहा जा रहा है कि नए नेता का चुनाव जल्द होगा
Tripura CM Biplab Kumar Deb Resigns: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव (Biplab Kumar Deb) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने से पहले बिप्लब कुमार देव राजभवन पहुंचकर राज्यपाल एसएन आर्य (Governor SN Arya) से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा. देव के इस्तीफे के बाद नए नेता के चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले बीजेपी के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े त्रिपुरा पहुंच चुके हैं.
बता दें कि कि कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी. मुलाक़ात के दूसरे दिन आज उन्होंने अपना सीएम पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया. बताया जा रहा है कि त्रिपुरा में कई बीजेपी विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहुंची चुकी थी. कहा जा रहा है कि बीजेपी विधायकों की नाराजगी की वजह से बिप्लब देब को सीएम की कुर्सी छोड़ने को कहा गया. बताना चाहेंगे कि त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. त्रिपुरा में जीत को लेकर ही बीजेपी ने राज्य के सीएम को बदला है.
त्रिपुरा के सीएम देब ने दिया इस्तीफा:
Tripura Chief Minister Biplab Kumar Deb resigns.
(File pic) pic.twitter.com/1WqdEiQqYC
— ANI (@ANI) May 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

