BJP खेमे में शमिल होंगे ओपी राजभर? समाजवादी पार्टी से दूर जाने की अटकलों पर सुभासपा चीफ ने यह कहा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने की खबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा “ये खबर निराधार है, न मैं दिल्ली गया था और न ही मैं किसी से मिला. हम स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में लग हुए हैं और समाजवादी पार्टी गठबंधन के जो हमारे प्रत्याशी हैं उनको जिताने के लिए हम काम कर रहे हैं.”
यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर सियासी अखाड़े में उतरने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के संग जाने की ख़बरों का खंडन किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने की खबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा “ये खबर निराधार है, न मैं दिल्ली गया था और न ही मैं किसी से मिला. हम स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में लग हुए हैं और समाजवादी पार्टी गठबंधन के जो हमारे प्रत्याशी हैं उनको जिताने के लिए हम काम कर रहे हैं.”
बता दें कि 37 साल पुराना मिथक तोड़कर इतिहास रचने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को राजधानी लखनऊ इकाना स्टेडियम में होगा. शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को खास तवज्जो मिलेगी. शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद आयोजित होगा. योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा. इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा.
ये खबर निराधार है, न मैं दिल्ली गया था और न ही मैं किसी से मिला। हम स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में लग हुए हैं और समाजवादी पार्टी गठबंधन के जो हमारे प्रत्याशी हैं उनको जिताने के लिए हम काम कर रहे हैं: गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने की खबर पर SBSP के अध्यक्ष ओपी राजभर pic.twitter.com/ndnkGHuus8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2022
Those are old photos. Someone can repost the old photos and say whatever they want: Om Prakash Rajbhar, Suheldev Bharatiya Samaj Party chief on reports of him meeting Union HM Amit Shah pic.twitter.com/y6Gz0K0ZoP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

