देश

Telangana Elections 2023: कांग्रेस ने तेलंगाना चुनाव के लिए जारी की 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जुबली हिल्स से मोहम्मद अजरुद्दीन को मैदान में उतारा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद शुक्रवार को दूसरी लिस्ट जारी है. दूसरी लिस्ट में मोहम्मद अजरुद्दीन का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. कांग्रेस ने मोहम्मद अजरुद्दीन को जुबली हिल्स से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है

Telangana Elections 2023: कांग्रेस ने तेलंगाना चुनाव के लिए जारी की 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जुबली हिल्स से मोहम्मद अजरुद्दीन को मैदान में उतारा
Photo Credis Mohammad Azharuddin (Photo Credits Twitter)

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने  उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद शुक्रवार को दूसरी लिस्ट जारी है. दूसरी लिस्ट में  मोहम्मद अजरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. कांग्रेस ने मोहम्मद अजरुद्दीन को जुबली हिल्स से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है.  मोहम्मद अजरुद्दीन इससे पहले साल 2009 में कांग्रेस पार्टी से यूपी के मुरादाबाद से चुनाव लड़ा था और चुनाव में जीत हासिल की थी. वहीं 2014 में कांग्रेस ने अजहरुद्दीन को यूपी के  माधोपुर से टिकट देकर चुनाव में उतारा. लेकिन मोदी लहर के चलते  चुनाव हार गए.  जो एक बार फिर से अजहरुद्दीन राजनीति में सक्रीय होने जा रहे हैं. इस बार वे तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उन्हें जुबली हिल्स से टिकट देकर मैदान में उतारा है. देखने वाली बात होगी कि जुबली हिल्स से उन्हें जीत मिलती है या नही.

बता दें कि तेलंगाना की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. जिन वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.  तेलंगाना में फिलहाल भारत राष्ट्र समिति की सरकार है और के चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).