V Senthil Balaji Sacked: तमिलनाडु के गवर्नर ने जेल में बंद सेंथिल बालाजी को मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, जानें उनपर क्या है आरोप
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने जेल में बंद वी सेंथिल बालाजी को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है. बालाजी मनी लॉन्ड्रिंग सहित भ्रष्टाचार के कई मामलों में गंभीर आपराधिक कार्यवाही का सामना कर रहे हैं.
V Senthil Balaji Sacked From The Cabinet: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने जेल में बंद वी सेंथिल बालाजी को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है. तमिलनाडु राजभवन ने कहा, "मंत्री वी सेंथिल बालाजी नौकरियों के लिए नकद लेने और मनी लॉन्ड्रिंग सहित भ्रष्टाचार के कई मामलों में गंभीर आपराधिक कार्यवाही का सामना कर रहे हैं...इन परिस्थितियों में, राज्यपाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया है."
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले नकदी मामले में बालाजी को 14 जून को गिरफ्तार किया था. छाती में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में 15 जून को मद्रास उच्च न्यायालय ने सेंथिल बालाजी को निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गय. इसके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई, लेकिन उसने उच्च न्यायालय के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया. सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी गई थी.
"Minister V Senthil Balaji is facing serious criminal proceedings in a number of cases of corruption including taking cash for jobs and money laundering...Under these circumstances, Governor has dismissed him from the Council of Ministers with immediate effect," Tamil Nadu Raj… pic.twitter.com/mKRXNvNnbb
— ANI (@ANI) June 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

