देश

Ramcharitmanas Row: 'रामचरितमानस में सब बकवास, किताब पर लगे बैन', सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल

Ramcharitmanas Row: 'रामचरितमानस में सब बकवास, किताब पर लगे बैन', सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल
(Photo Credit : Twitter)

Swami Prasad Maurya Controversial Statement On Ramcharit Manas: बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बाग अब समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कई करोड़ लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते, सब बकवास है. यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है. उन्होंने कहा कि सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए रामचरित मानस से जो आपत्तिजनक अंश है, उसे बाहर करना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि तुलसीदास की रामचरितमानस में कुछ अंश ऐसे हैं, जिनपर हमें आपत्ति है. क्योंकि किसी भी धर्म में किसी को भी गाली देने का कोई अधिकार नहीं है. तुलसीदास की रामायण की चौपाई है. इसमें वह शुद्रों को अधम जाति का होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).