देश

Badaun Double Murder: बदायूं हत्याकांड पर अखिलेश-शिवपाल ने योगी सरकार को घेरा, कहा- BJP सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल- VIDEO

बदायूं में दो बच्चों की हत्या मामले में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.

Badaun Double Murder: बदायूं हत्याकांड पर अखिलेश-शिवपाल ने योगी सरकार को घेरा, कहा- BJP सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल- VIDEO
शिवपाल यादव / अखिलेश यादव | PTI

Badaun Double Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की हत्या मामले में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने कहा कि दो भाइयों की जान चली गई है. अगर पुलिस शुरू से काम करती तो उन्हें बचाया जा सकता था.  वहीं सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. यूपी पुलिस ने जब आरोपियों का एनकाउंटर दिया है तो अब केस का पर्दाफाश कैसे होगा? उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बता दें, बीते मंगलवार को बदायूं के बाबा कालोनी में एक नाई ने दो सगे भाइयों की उस्तरे से काटकर हत्या कर दी थी. बाद में पुलिस ने फरार आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).