UP: अखिलेश यादव ने 26 मार्च को बुलाई नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक, विधान परिषद के सदस्य भी रहेंगे मौजूद
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 26 मार्च को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है.
UP, 19 मार्च: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम आने के बाद अब जीत दर्ज करने वाले सभी दल विधायकों का नेता चुनने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 26 मार्च को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय में विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों के साथ पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पहले यह बैठक 21 मार्च को होनी थी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव के मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी को 111 तथा गठबंधन को 125 सीट मिली हैं.
Uttar Pradesh | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav to chair a meeting of the newly-elected MLAs of the party with the current members of the Legislative Council on March 26 at 10am at the party office.
The meeting was earlier scheduled to be held on March 21. pic.twitter.com/RQtCpqnOWu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

