Bihar Chunav के लिए RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, राघोपुर सीट से लडेंगे Tejashwi Yadav; यहां देखें पूरी List
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. इसके मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी.
RJD Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. इसके मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. पार्टी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) एक बार फिर वैशाली जिले की राघोपुर सीट (Raghopur Seat) से चुनाव लड़ेंगे. इस सूची के साथ ही राजद ने चुनावी रण का सीधा ऐलान कर दिया है. राजद की इस सूची में पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए उम्मीदवार भी शामिल हैं. इस बार पार्टी का ध्यान युवाओं और पिछड़े वर्गों पर ज्यादा है.
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी महागठबंधन (India Alliance) में सियासी घमासान मचा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और राजद के बीच सीट बंटवारे (Congress-RJD Seat Sharing) को लेकर बात नहीं बन पा रही है. नतीजतन, महागठबंधन में शामिल दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं.
आरजेडी ने घोषित की 143 उम्मीदवारों की लिस्ट
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)