देश

Rajasthan Politics: 'वसुंधरा राजे ने मेरी सरकार गिरने से बचा लिया', CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा 'मैंने बीजेपी के भैरो सिंह शेखावत की सरकार गिराने से मना कर दिया, वसुंधरा राजे ने मेरी सरकार गिरने से बचा लिया'

Rajasthan Politics: 'वसुंधरा राजे ने मेरी सरकार गिरने से बचा लिया', CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान
सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : Twitter)

Rajasthan Politics: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा 'मैंने बीजेपी के भैरो सिंह शेखावत की सरकार गिराने से मना कर दिया, वसुंधरा राजे ने मेरी सरकार गिरने से बचा लिया'

अशोक गहलोत ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के दो अन्य नेताओं ने कांग्रेस विधायकों द्वारा वर्ष 2020 में किए गए बगावत के दौरान उनकी सरकार बचाने में मदद की थी.  गहलोत के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने जुलाई 2020 में उनके नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी.

गहलोत ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल तथा एक अन्य भाजपा विधायक शोभरानी कुशवाहा के समर्थन के कारण उनकी सरकार बच सकी.

उन्होंने कहा, ‘जो संकट आया हमारे ऊपर… केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान, गजेन्द्र शेखावत इन सबने मिलकर षडयंत्र किया.. पैसे बांट दिये राजस्थान के अंदर भी… पैसे वापस ले नहीं ले रहे हैं वो लोग… मुझे चिंता लगी हुई है… पैसा क्यों नहीं ले रहे हैं वो… वापस क्यों नहीं मांग रहे है इनसे (विधायको से) पैसा.’

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).