Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान के टोंक सीट पर आगे चल रहे हैं सचिन पायलट, बीजेपी के अजीत सिंह मेहता से है मुकाबला
राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. मतगणना सुबह आठ बजे से ही जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट टोंक सीट पर आगे चल रहे हैं.
Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. मतगणना सुबह आठ बजे से ही जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) टोंक सीट पर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के अजीत सिंह मेहता से है. बता दें कि राजस्थान की 200 में से 199 सीट के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ था. करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया. इन 199 सीट पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य में कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्य में हर चुनाव में सरकार बदलने का ‘रिवाज’ बदलेगा और मतदाता उसे फिर से सरकार बनाने का मौका देंगे. वहीं, बीजेपी को लगता है कि राज्य का ‘रिवाज’ कायम रहेगा और राज यानी सरकार बदलेगी.
देखें ट्वीट-
LIVE: Tonk, Deoli-Uniara, Kishangarh, Pushkar, Ajmer North Election Results: Sachin Pilot Leads in Tonkhttps://t.co/DZgOjhRAWg #RajasthanNews #RajasthanElection #RajasthanElections2023
— Republic (@republic) December 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

