Rahul Gandhi Claims ED Raid: 'बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं, आएंगे तो चाय बिस्कुट खिलाउंगा', राहुल गांधी का दावा उनके खिलाफ हो सकती है ईडी की रेड
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि जाहिर है, एक-दो लोगों को मेरा 'चक्रव्यूह' वाला भाषण पसंद नहीं आया. इसलिए मेरे खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई जा रही है.
Rahul Gandhi Claims ED Raid: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि जाहिर है, एक-दो लोगों को मेरा 'चक्रव्यूह' वाला भाषण पसंद नहीं आया. इसलिए मेरे खिलाफ छापेमारी की योजना बनाई जा रही है. ये जानकारी मुझे ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने दी है. मैं बांहें फैलाकर ईडी का इंतजार कर रहा हूं. वे आएंगे तो चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से रहेगी. दरअसल 29 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर भाषण के दौरान राहुल गांधी ने बीजपी पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने जो 'चक्रव्यूह' बनाया है. इससे करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ है. हम इस चक्रव्यूह को तोड़ेंगे. इसे तोड़ने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है. जिससे सभी लोग डरते हैं. इंडिया गठबंधन इस सदन में गारंटी कानूनी एमएसपी पारित करेगा और जाति जनगणना पास करके दिखाएगा.
राहुल गांधी का दावा उनके खिलाफ हो सकती है ED की रेड
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)
Tags
संबंधित खबरें
Weather Forecast Today, February 12: दिल्ली-NCR में बढ़ने लगा पारा, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; जानें अपने शहर का हाल
Grok Obscenity Controversy: भारत सरकार ने X पर ग्रोक AI के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता, महिलाओं और बच्चों को टारगेट करने वाले अश्लील कंटेंट का दिया हवाला
Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार, CAQM ने GRAP-3 की हटाईं पाबंदियां
Shyam Bihari Lal Dies: बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का बरेली में निधन, 60वां जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद अचानक आया हार्ट अटैक
\