Punjab New CM: सुखजिंदर सिंह रंधावा हो सकते हैं पंजाब के नए सीएम, घोषणा जल्द, दो डिप्टी सीएम भी बनेंगे!
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) को पंजाब का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की संभावना है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकार चलाने के लिए दो डिप्टी सीएम बनाये जाएंगे. जिसमें एक विधायक हिन्दू और दूसरा दलित होगा
अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की संभावना है. कांग्रेस जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती हैं. पंजाब का अगला मुख्यमंत्री तय करने के लिए राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक चल रही है. खबरों के अनुसार ज्यादातर विधायक सिख मुख्यमंत्री के पक्ष में बताए जा रहे हैं.सीएम के नाम की घोषणा के बाद, उनके दिन में बाद में राज्यपाल से मिलने की संभावना है. इससे पहले अंबिका सोनी ने यह कहते हुए मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया था कि वह चाहती हैं कि पंजाब में एक सिख मुख्यमंत्री बने.
Two deputy CMs will be appointed along with CM in Punjab. 1 Hindu and 1 Dalit MLA to be appointed for the post: Sources
— ANI (@ANI) September 19, 2021
एएनआई ट्वीट:
Punjab | All MLAs have named Sukhjinder Randhawa for CM before Congress high command, he will become the CM: Congress MLA Pritam Kotbhai, in Chandigarh pic.twitter.com/ISAjIwCrqk
— ANI (@ANI) September 19, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2021 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

