देश

Punjab Elections 2022: पंजाब में BJP ने गठबंधन का किया ऐलान, 65 सीटों पर खुद लड़ेगी चुनाव, कैप्टन और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी को दी इतनी सीटें

बीजेपी ने पंजाब में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और वहीं सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए सीटों का भी बंटवारा किया है.

Punjab Elections 2022: पंजाब में BJP ने गठबंधन का किया ऐलान, 65 सीटों पर खुद लड़ेगी चुनाव, कैप्टन और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी को दी इतनी सीटें
जेपी नड्डा (Photo Credits ANI)

Punjab Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress Candidate) और वहीं सुखदेव सिंह ढींढसा (Sukhdev Singh Dhindsa) की पार्टी संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन का ऐलान किया. गठबंधन के तहत बीजेपी राज्य की 117 सीटों पर 65 सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी. वहीं अमरिंदर सिंह की पार्टी को 37 और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी को 15 सीट दी हैं. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोमवार को गठबंधन के बाद सीटों का ऐलान किया. बता दें कि राज्य की 177 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डालें जाएंगे. जिन वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).