देश

PM Modi's Road Show in Kolkata: पीएम मोदी का कोलकाता में आज मेगा रोड शो, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO

पीएम मोदी दोपहर 2:30 बजे बारासात और शाम 4 बजे जादवपुर संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम को हम कोलकाता नॉर्थ में रोड शो करके जनता से समर्थन मांगेंगे.

PM Modi's Road Show in Kolkata: पीएम मोदी का कोलकाता में आज मेगा रोड शो,  बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Credit -ANI

PM Modi's Road Show in Kolkata: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड में चुनावी रैली करने के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे. यहां वे दोपहर 2:30 बजे बारासात और शाम 4 बजे जादवपुर संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम को हम कोलकाता नॉर्थ में रोड शो करके जनता से समर्थन मांगेंगे. इस बीच बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर 2 वीडियो शेयर किए हैं.  मालवीय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के रोड शो वाले मार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर बने मंचों को बंगाल पुलिस द्वारा हटवाया जा रहा है. मालवीय ने ममता बनर्जी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यह राज्य मशीनरी के घोर दुरुपयोग के अलावा और कुछ नहीं है. चुनाव आयोग को आगे आना होगा और समान अवसर सुनिश्चित करना होगा.

कोलकाता में पीएम मोदी के रोड शो से पहले मचा घमासान

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).