PM Modi Trolling Congress: पीएम मोदी ने ली CM गहलोत की चुटकी, रेल मंत्री बोले- यह भी जानते हैं कि काम तो मोदी ही करेगा!
पीएम मोदी ने सीएम अशोक गहलोत की चुटकी भी ली. उन्होंने अपने संबोधन में उनका आभार जताया, फिर तंज कसते हुए राजनीतिक आपाधापी का जिक्र किया.
PM Modi Trolling Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया. समारोह में पीएम मोदी ने सीएम अशोक गहलोत की चुटकी भी ली. उन्होंने अपने संबोधन में उनका आभार जताया, फिर तंज कसते हुए राजनीतिक आपाधापी का जिक्र किया.
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं गहलोत जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं. इन दिनों राजनीतिक आपाधापी में उनका अनेक संकटों से वो गुजर रहे हैं. उसके बावजूद भी विकास के काम के लिए समय निकालकर के आए.
वहीं विकास कार्यों के लिए सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से मदद मांगी, जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा "जो काम आजादी के बाद हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं वह नहीं हुआ, गहलोत की को मुझपर भरोसा है कि अब ये किया जाएगा. उनके इस भरोसे और विश्वास के लिए धन्यवाद."
रेल मंत्री ने इसका वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा 'सबका विश्वास!'
सबका विश्वास! pic.twitter.com/41fw3DGb0Z
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) April 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

