देश

'देश को दी है गारंटी, अपनी तीसरी पारी में भारत टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल होगा', Surat Diamond Bourse के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि बीते 10 वर्षों में भारत 10वें नंबर की आर्थिक ताकत से ऊपर उठकर 5वें नंबर पर पहुंचा है. अब मोदी ने देश को गारंटी दी है कि अपनी तीसरी पारी में भारत, दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में जरूर शामिल होगा.

'देश को दी है गारंटी, अपनी तीसरी पारी में भारत टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल होगा', Surat Diamond Bourse के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्पलेक्स ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन किया. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल आप सभी 'मोदी की गारंटी' की चर्चा खूब सुनते होंगे. हाल के दिनों में जो चुनाव नतीजे आए, उसके बाद ये चर्चा और बढ़ गई है. लेकिन सूरत के लोग तो 'मोदी की गारंटी' को बहुत पहले से जानते हैं. यहां के परिश्रमी लोगों ने 'मोदी की गारंटी' को सच्चाई में बदलते देखा है और इस गारंटी का उदाहरण ये 'सूरत डायमंड बोर्स' भी है. यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्पलेक्स ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि बीते 10 वर्षों में भारत 10वें नंबर की आर्थिक ताकत से ऊपर उठकर 5वें नंबर पर पहुंचा है. अब मोदी ने देश को गारंटी दी है कि अपनी तीसरी पारी में भारत, दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में जरूर शामिल होगा. उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल भारत के पक्ष में है. आज पूरी दुनिया में भारत की साख बुलंदी पर है. दुनियाभर में भारत की चर्चा हो रही है. मेड इन इंडिया अब एक सशक्त ब्रांड बन चुका है. इसलिए मैं आप सभी से कहूंगा... संकल्प लीजिए और इसे सिद्ध कीजिए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).