PM Modi Returns Delhi: आसियान समिट में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी स्वदेश वापस लौटे, जी-20 की तैयारियों की समीक्षा के लिए करेंगे बैठक
पीएम मोदी इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गुरुवार को दिल्ली वापस लौट आए.
पीएम मोदी इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गुरुवार को दिल्ली वापस लौट आए. पीएम आज ही काउंसिल ऑफ मिनिस्टर की बैठक में भाग लेंगे. जिसमें जी-20 समिट की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. ये बैठक सुषमा स्वराज भवन में होगी.
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार (6 सितंबर) को इंडोनेशिया गए थे. उन्होंने संपर्क, व्यापार और डिजिटल बदलाव जैसे क्षेत्रों में भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने के लिए गुरुवार को 12 सूत्री प्रस्ताव पेश किया और साथ ही कोविड-19 महामारी के बाद एक नियम आधारित विश्व व्यवस्था बनाने का आह्वान भी किया.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Delhi airport after concluding his visit to Indonesia's Jakarta, where he attended the 20th ASEAN-India Summit and 18th East Asia Summit. pic.twitter.com/xwp9xVrKEe
— ANI (@ANI) September 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

