देश

PM Modi Bows Down: पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा-सुकरी बोम्मगौड़ा को झुककर किया प्रणाम, देखें तस्वीरें

कर्नाटक में चुनाव के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं. उन्होंने अंकोला में कर्नाटक के पद्म पुरस्कार प्राप्त तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा से मुलाकात की.

PM Modi Bows Down: पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा-सुकरी बोम्मगौड़ा को झुककर किया प्रणाम, देखें तस्वीरें
PM Narendra Modi (Photo Credit : Twitter)

कर्नाटक में चुनाव के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं. पीएम मोदी ने बुधवार (3 मई) को उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में कर्नाटक के पद्म पुरस्कार प्राप्त तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा से मुलाकात की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हे झुककर प्रणाम किया, जिसके बाद तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा ने पीएम के सिर पर हाथरख कर आर्शीवाद दिया.

पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 'जनता-जर्नादन का आदेश मेरे सर आंखों पर. आखिरकार इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं. 10 मई को मतदान का दिन है. बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को नंबर-1 बनाना.

पीएम ने कहा कि 'पूरी दुनिया का विश्वास और प्रशंसा मोदी के कारण नहीं, आपके वोट के कारण है. कर्नाटक देश की स्टार्टअप क्रांति को मजबूत कर रहा है. कर्नाटक के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अब धन और मूल्य निर्माता बन रहे हैं'!

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).