VIDEO: भारत में शामिल होगा पाकिस्तान का सिंध! CM योगी बोले- राम जन्मभूमि वापस ले सकते हैं तो 'सिंधु' क्यों नहीं
सीएम योगी ने कहा कि 500 वर्षों के बाद 'श्री राम जन्मभूमि' वापस ली जा सकती है तो कोई कारण नहीं कि पाकिस्तान से 'सिंधु' को वापस न ले सकें. सिंधी समाज, भारत के सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
सिंधी समाज द्वारा लखनऊ में आयोजित 'राष्ट्रीय सिंधी अधिवेशन' में सीएम योगी ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होने कहा कि 500 वर्षों के बाद 'श्री राम जन्मभूमि' वापस ली जा सकती है तो कोई कारण नहीं कि पाकिस्तान से 'सिंधु' को वापस न ले सकें. सिंधी समाज, भारत के सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
मुख्यमंत्री ने कहा, "सिंधी समाज प्रगतिशील समाज है. 1947 में विभाजन की त्रासदी झेलते हुए उसने अपनी आस्था को संरक्षित रखा. पसीना बहाकर, परिश्रम से विकास में महती भूमिका का निर्वहन किया. सिंधी समाज के लोग जहां भी बसे, वहां के विकास के लिए समरस होकर कार्य किए. कोई नहीं कह सकता कि ये लोग बाहर से आए हैं, जिस भी शहर में आए, वहीं सनातनी भाव से स्थानीय परंपरा व आस्था के साथ जुड़ गए.
500 वर्षों के बाद 'श्री राम जन्मभूमि' वापस ली जा सकती है तो कोई कारण नहीं कि 'सिंधु' को वापस न ले सकें... pic.twitter.com/prXz2o75PJ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

