One Nation-One Election: पहले दी सहमति फिर बाद में किया इनकार, अधीर रंजन चौधरी पर किसका दबाव?
पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति' का हिस्सा बनने के लिए अपनी सहमति दे दी थी. हालांकि, बाद में कांग्रेस सांसद ने अमित शाह को एक पत्र लिखकर इस कमेटी का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया.
सरकारी सूत्रों का दावा है कि नामों के साथ अधिसूचना जारी होने से पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति' का हिस्सा बनने के लिए अपनी सहमति दे दी थी. हालांकि, बाद में कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर इस कमेटी का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया.
मोदी सरकार ने 'एक देश एक चुनाव' के लिए कमेटी का गठन किया. इस कमेटी में 8 सदस्य हैं, जिसमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल है, लेकिन अधीर रंजन ने इस समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. अधीर रंजन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कमेटी का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे उस समिति में काम करने से इनकार करने में कोई झिझक नहीं है. मुझे डर है कि यह पूरी तरह से धोखा है.
आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस कमेटी की अध्यक्षता कर रहे हैं. वहीं इस समिति में अमित शाह, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आज़ाद, एनके सिंह, सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे और संजय कोठारी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है.
Government sources claim that Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury had given his consent to be part of the ‘One Nation, One Election committee' before notification with names came out.
However, the Congress MP later declined to be part of the exercise in a letter to Union Home…
— ANI (@ANI) September 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

