देश

तेल की बढ़ती कीमतों पर कुछ सोचेगी केंद्र सरकार, इतना संसाधन नहीं कि हम तुरंत कुछ कर सकें: CM नीतीश कुमार

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि "पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार ज़ल्द कुछ सोचेगी. हो सकता है कुछ दिन के बाद स्थिति सामान्य हो जाए."

तेल की बढ़ती कीमतों पर कुछ सोचेगी केंद्र सरकार, इतना संसाधन नहीं कि हम तुरंत कुछ कर सकें: CM नीतीश कुमार
बिहार सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits:IANS)

पटना, 11 अप्रैल: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि "पेट्रोल और डीज़ल पर हमने कुछ महीने पहले राहत दिया था. कोई चीज़ अगर इतना बढ़ जाए तो हमारे पास तत्काल कहां है, इतना संसाधन कि हम तुरंत कुछ कर सकें. ज़रुर तेल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार ज़ल्द कुछ सोचेगी. हो सकता है कुछ दिन के बाद स्थिति सामान्य हो जाए."

सोमवार को  सीएम नीतीश कुमार जनता की दरबार में लोगों की फरियाद सुन रहे हैं सूबे के अलग अलग हिस्सों से आए लोगों ने सीएम से अपनी समस्या सुनाई.  सीएम ने लोगों की समस्या के समाधान के लिए तुरंत एक्शन लिया और संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर या फोन करके कारवाई करने का निर्देश दिया. काम में विलम्ब होने पर नीतीश कुमार ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).