Bharat vs India: 'पीएम मोदी में हिम्मत है तो देश का नाम बदलकर दिखाएं', उमर अब्दुल्ला ने दिया चैलेंज
उमर अब्दुल्ला ने चैलेंज करते हुए कहा'अगर बीजेपी में या प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो वह इस देश का नाम बदलकर दिखाएं. संविधान में संशोधन करना इतना आसान नहीं है.'
Bharat vs India: इंडिया बनाम भारत की बहस में अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला भी कूद पड़े हैं. उन्होंने चैलेंज किया, 'अगर बीजेपी में या प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो वह इस देश का नाम बदलकर दिखाएं. संविधान में संशोधन करना इतना आसान नहीं है.'
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, क्या इनके पास संसद में दो तिहाई बहुमत है? अगर है तो नाम बदल कर दिखाएं. मुल्क का नाम बदलना कोई मामूली बात नहीं है. अगर उनमें इतनी हिम्मत है तो लाइए, हम भी देखें कि कौन इसमें आपकी मदद करता है. संविधान को पढ़ें तो वहां शुरुआत में ही लिखा है कि इंडिया दैट इज भारत जोकि राज्यों का संघ है.
#WATCH | On the India/Bharat debate, National Conference leader Omar Abdullah says "Nobody can change it... It is not so easy to change the name of the country. To do this, you will have to change the Constitution of the country. If you have the guts, then do it, we will also see… pic.twitter.com/ogKZ6VkAAN
— ANI (@ANI) September 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

