Lok Sabha Election 2024: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नामांकन मंजूर, पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से लड़ेगा चुनाव
खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह का पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से नामांकन मंजूर हो गया है. वह इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगा.
Lok Sabha Election 2024: खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह का पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से नामांकन मंजूर हो गया है. वह इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगा. अमृतपाल सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उसके पास सिर्फ 1,000 रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा उसके पास को चल या अचल संपत्ति नहीं है. वह 10वीं पास है और उसके खिलाफ 12 आपराधिक मामले हैं. हालांकि, अब तक किसी भी मामले में उसे दोषी करार नहीं दिया गया है. फिलहाल, अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. बता दें, पंजाब में 1 जून को मतदान होगा.
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नामांकन मंजूर
Punjab: The nomination form of 'Waris Punjab De' Chief Amritpal Singh, to contest the Lok Sabha election from the Khadoor Sahib Lok Sabha seat has been accepted.
He is currently lodged in Dibrugarh jail, Assam. Voting in Punjab will be held on June 1 pic.twitter.com/qdkjJG6H0Y
— ANI (@ANI) May 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

