देश

Nitish Kumar Take Oath-Video: बिहार में नई सरकार का गठन, BJP के समर्थन से 9वीं बार सीएम बनें नीतीश कुमार

बिहार में सियासी हलचल के बाद नई सरकार का गठन हो गया. नीतीश कुमार ने बीजेपी के समर्थन से प्रदेश में 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ दिलवाई

Nitish Kumar Take Oath-Video: बिहार में नई सरकार का गठन,  BJP के समर्थन से 9वीं बार सीएम बनें नीतीश कुमार

Nitish Kumar Take Oath-Video: बिहार में सियासी हलचल के बाद नई सरकार का गठन हो गया. नीतीश कुमार ने बीजेपी के समर्थन से प्रदेश में 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर (Governor Rajendra Arlekar) ने नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ दिलवाई. नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली. बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रदेश में सियासी संकट ख़त्म हो गया. क्योंकि नीतीश कुमार आरजेडी से अलग होने के बाद सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के मदद से नए सीएम के रूप में रविवार को शपथ ली.  बिहार में नई सरकार के गठन के बाद जहां बीजेपी के नेता खुश है. वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के फैसले पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी तो बिहार में खेला बाकी है.

वहीं इससे पहले नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद महागठबंधन की सरकार भंग हो गई थी. इसके बाद नीतीश ने फिर राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा.

Video

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).