New Parliament Building Inauguration Live Streaming: PM Modi के हाथों नए संसद भवन का उद्घाटन, लाइव देखें पूजा, सेंगोल की स्थापना समेत पूरा कार्यक्रम
पीएम मोदी आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं. यह उद्घाटन वैदिक, रीति-रिवाजों के साथ किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह आप यहां लाइव देख सकते हैं-
Inauguration of New Parliament Building: पीएम मोदी आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं. यह उद्घाटन वैदिक, रीति-रिवाजों के साथ किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह हवन और पूजा के साथ शुरू होगा. इसके बाद पीएम मोदी लोकसभा कक्ष में औपचारिक उद्घाटन करेंगे. यहां शैव संप्रदाय के महायाजक पीएम मोदी को राजदंड सेंगोल सौंपेंगे. इसके बाद संसद की लॉबी में सभी धर्मो की प्रार्थना सभा होगी. प्रार्थना सभा में शंकराचार्य, साधु-संत और कई विद्वान पंडित मौजूद रहेंगे.
इसके बाद पीएम मोदी और आमंत्रित किए गए विशिष्ट अतिथि और सांसद नए संसद भवन के अंदर बने लोकसभा कक्ष में पहुंचेंगे. राष्ट्रगान के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश 12:10 बजे स्वागत भाषण देंगे. इसके बाद संसद पर बनी दो शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी.
इसके बाद राज्यसभा उपसभापति हरिवंश राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बधाई संदेश पढ़ा जाएगा. फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भाषण देंगे. इसके बाद पीएम मोदी 75 रुपये का नया सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे. पीएम मोदी के भाषण के बाद लोकसभा महासचिव धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे और इसी के साथ नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का समापन हो जाएगा.
New Parliament Building Inauguration By PM Narendra Modi, Live Streaming-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

