Vice President Election: जगदीप धनखड़ बने नए उपराष्ट्रपति, बधाई देने पहुंचे PM मोदी, राजस्थान से लेकर दिल्ली तक मनाया जा रहा जश्न
उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने बाजी मार ली है. धनखड़ को 528 वोट मिले हैं जबकि उनकी विरोधी मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले हैं.
Vice President Jagdeep Dhankar: NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने बाजी मार ली है. धनखड़ को 528 वोट मिले हैं जबकि उनकी विरोधी मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले हैं. 15 सांसदों के वोट खारिज कर दिए गए हैं. धनखड़ अब 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे.अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदीप धनखड़ से मिलकर उन्हें बधाई देने जा रहे हैं.
मालूम हो कि वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है. उनकी जीत के बाद राजस्थान से लेकर दिल्ली तक जश्न मनाया जा रहा है. बीजेपी कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं.
NDA candidate Jagdeep Dhankar declared the Vice President of India pic.twitter.com/SwxtHArqxK
— ANI (@ANI) August 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

