देश

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony: नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, अनिल विज समेत बीजेपी के 5 विधायक बने मंत्री (Watch Video)

नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े बीजेपी नेता मौजूद रहे.

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony: नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, अनिल विज समेत बीजेपी के 5 विधायक बने मंत्री (Watch Video)
Photo- ANI

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा भाजपा विधायक अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा और विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई बड़े बीजेपी नेता मौजूद रहे. सैनी का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है, जो राज्य की राजनीतिक स्थिरता और बीजेपी के भविष्य की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उनके नेतृत्व में नई कैबिनेट का गठन होगा, जिसमें 14 तक मंत्री हो सकते हैं. सैनी की यह भूमिका क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने में भी अहम मानी जा रही है.

पंचकूला में लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली

अनिल विज ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

कृष्ण लाल, राव नरबीर, महिपाल ढांडा और विपुल गोयल ने भी मंत्री पद की ली शपथ

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).