देश

Gujarat Congress Manifesto: नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बदलेंगे नाम,10 लाख सरकारी नौकरी, जानें कांग्रेस के घोषणा पत्र में और क्या-क्या?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र 'जन घोषणा पत्र 2022' जारी किया.

Gujarat Congress Manifesto: नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बदलेंगे नाम,10 लाख सरकारी नौकरी, जानें कांग्रेस के घोषणा पत्र में और क्या-क्या?

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया के बीच कांग्रेस ने अपना चुनाव घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र 'जन घोषणा पत्र 2022' जारी किया.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर गुजराती के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाई के साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बकाया बिजली बिल माफ करने का वादा किया गया है. कांग्रस ने सत्ता में आने पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर फिर से सरदार पटेल स्टेडियम करने का वादा किया है. कांग्रेस ने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का करते हुए कहा है कि महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. कांग्रेस ने बेरोजगारों को 3000 रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया है.

कांग्रेस ने दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी और 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया है. कांग्रेस के घोषणा पत्र में  लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और 3000 अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल खोलने का वादा किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).