देश

MP में कैंडिडेट बदलवाने के लिए कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ता का अनोखा विरोध, कमलनाथ के आवास के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ- VIDEO

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के लिए टिकट का ऐलान कर दिया. टिकट के ऐलान के बाद भोपाल की हुज़ूर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे विष्णु विश्वकर्मा को कांग्रेस ने टिकट नहीं. उनकी जगह नरेश ज्ञानचंदानी को उम्मीदवार बनाया है. जिसको लेकर विष्णु शर्मा के कार्यकर्ता नाराज है.

MP में कैंडिडेट बदलवाने के लिए कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ता का अनोखा विरोध, कमलनाथ के आवास के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ- VIDEO
Photo Credits Twitter

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के लिए टिकट का ऐलान कर दिया. टिकट के ऐलान के बाद कुछ कार्यकर्ता जिन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए था. उन्हें टिकट देने को लेकर नाराज होकर पूर्व सीएम कमलनाथ के आवास के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया. नाराज कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया. पूर्व सीएम के आवास के बाहर पाठ करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता हुजुर विधानसभा सीट के थे. उनकी मांग है कि इस सीट से जिस उम्मीदवार को टिकट दिया गया है. उनका टिकट वापस लेकर किसी और दूसरे को दिया जाए.

दरअसल भोपाल की हुज़ूर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे विष्णु विश्वकर्मा को कांग्रेस ने टिकट ना देकर नरेश ज्ञानचंदानी को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस के कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनकी विष्णु शर्मा को ही टिकट दिया जाए. टिकट बदलवाने को लेकर ही विष्णु विश्वकर्मा के कार्यकर्ताओं ने टिकट बदलवाने को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).