VIDEO: Arvind Kejriwal को सपोर्ट करने पहुंचे 'मिनी केजरीवाल', AAP समर्थक बच्चे का अंदाज हुआ वायरल
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बीच एक नन्हा AAP समर्थक सुर्खियों में आ गया है. यह बच्चा आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरह टोपी, चश्मा और मफलर पहने नजर आया.
Delhi Assembly Election 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बीच एक नन्हा AAP समर्थक सुर्खियों में आ गया है. यह बच्चा आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरह टोपी, चश्मा और मफलर पहने नजर आया, जिसे लोग प्यार से 'मिनी केजरीवाल' कह रहे हैं. गिनती केंद्र के बाहर AAP समर्थकों के बीच यह बच्चा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग इसके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. AAP कार्यकर्ताओं का कहना है कि मिनी केजरीवाल' बदलाव और ईमानदार राजनीति का प्रतीक है. अब देखना दिलचस्प होगा कि असली केजरीवाल की पार्टी को चुनाव में कितनी सीटें मिलती हैं!
Arvind Kejriwal को सपोर्ट करने पहुंचे 'मिनी केजरीवाल'
Delhi: A young supporter, dressed like AAP National Convenor Arvind Kejriwal, is being referred to as 'Mini Kejriwal' pic.twitter.com/3INKQYHD55
— IANS (@ians_india) February 8, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

