देश

Mann Ki Baat 2024: मोदी 3.0 में फिर शुरू होगा 'मन की बात', 30 जून को प्रधानमंत्री का पहला संबोधन

मोदी 3.0 में फिर से 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत होगी. जानकारी के मुताबिक, 30 जून को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे.

Mann Ki Baat 2024: मोदी 3.0 में फिर शुरू होगा 'मन की बात', 30 जून को प्रधानमंत्री का पहला संबोधन
Photo Credit- X

Mann Ki Baat 2024: मोदी 3.0 में फिर से 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत होगी. जानकारी के मुताबिक,  30 जून को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे. यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 111वीं कड़ी होगी. पीएम मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम को लेकर अगर आप भी अपने सुझाव देना चाहते हैं तो टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल करें. फोन लाइन 28 जून 2024 तक खुली रहेंगी. बता दें, यह कार्यक्रम आकाशवाणी, दूरदर्शन और न्‍यूज ऑन AIR. मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा. आकाशवाणी से हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद मन की बात कार्यक्रम प्रादेशिक भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा.

मोदी 3.0 में फिर शुरू होगा 'मन की बात'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).